मेरठ से लखनऊ तक चल रही सेमी सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से अयोध्या होते हुए वाराणसी तक फर्राटा भरने लगी है। मेरठ से अयोध्या धाम और वाराणसी के लिए सीधी सेवा शुरू होने से मेरठ के लोग श्रीराम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन आसानी से कर सकेंगे। इसके लिए मेरठ के लोगों ने टिकट बुकिंग करानी शुरू कर दी है।
ट्रेन संख्या 22489/22490 वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ से लखनऊ के लिए चल रही है। लेकिन लखनऊ के लिए नौंचदी एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस पहले से ही चलने और किराया सस्ता होने के चलते वंदे भारत रेलवे के लिए घाटे का सौदा बनी हुई है। इसे देखते हुए लोगों की मांग थी कि इसे लखनऊ से आगे अयोध्या धाम होते हुए वाराणसी तक बढ़ाया जाए, जिसे भारतीय रेलवे ने स्वीकार किया और अब 27 अगस्त से वाराणसी के लिए सीधी ट्रैन की शुरुआत हो चुकी हैं।
27 अगस्त से मेरठ से सीधे पहुंचें अयोध्या और वाराणसी – Meerut to Ayodhya and Varanasi Direct Vande Bharat Train

मेरठ से वाराणसी के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन नंबर 22489/22490) का एवरेज स्पीड 66.10 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 782.22 किलोमीटर की दूरी लगभग 11 घंटे 55 मिनट में तय करेगी। यह ट्रेन मेरठ शहर स्टेशन से प्रस्थान करके वाराणसी कैंट स्टेशन तक जाएगी। एसी चेयर कार (CC) का किराया ₹1915 और एक्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) का किराया ₹3525 रखा गया है। इस सेवा के जरिए यात्रियों को तेज, आरामदायक और सीधी यात्रा का अनुभव मिलेगा।
मेरठ से वाराणसी की दूरी- अभी तक मेरठ और काशी (वाराणसी) के बीच दूरी 813 किलोमीटर थी, और यात्रियों को इन दोनों शहरों के बीच सफर करने में काफी समय लगता था। सीधी वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने से यह दूरी घटकर 782.22 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे यात्रियों का काफी कीमती समय बचेगा।
मेरठ से वाराणसी वंदे भारत का टाइम टेबल- मेरठ से वाराणसी के लिए वन्दे भारत ट्रेन सुबह 6:35 बजे मेरठ से प्रस्थान करती है और रास्ते में हापुड़ (07:08 बजे पहुंच, 07:10 बजे प्रस्थान), मुरादाबाद (08:35–08:40), बरेली (10:04–10:06), लखनऊ जंक्शन (13:45–13:55, 10 मिनट का ठहराव), अयोध्याधाम जंक्शन (15:53–15:55) जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है। अंत में यह ट्रेन शाम 6:25 बजे वाराणसी पहुंचती है। कुल मिलाकर ट्रेन लगभग 783 किलोमीटर की दूरी तय करती है और यात्रियों को मेरठ से वाराणसी तक सीधी और तेज़ सुविधा प्रदान करती है।
मेरठ से वाराणसी वंदे भारत का टिकट- मेरठ से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए दो तरह के किराए निर्धारित किए गए हैं। एसी चेयर कार (CC) का किराया मेरठ से वाराणसी तक ₹1915 और एक्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) का किराया ₹3525 है। वहीं, यदि यात्री मेरठ से अयोध्याधाम तक यात्रा करते हैं तो एसी चेयर कार (CC) का किराया ₹1605 तथा एक्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) का किराया ₹2900 निर्धारित किया गया है।