30 जुलाई तक खुल जायेंगे मेरठ के बचे हुए 3 नए नमो भारत स्टेशन

इस समय नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से लेकर मेरठ के साउथ स्टेशन तक चल रही हैं। मेरठ में दिल्ली मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के कुल 4 स्टेशन हैं, जिसमें से अभी केवल एक ऑपरेशनल हैं। उम्मीद की जा रही है की कावड़ यात्रा खत्म होने के बाद जुलाई का महीना खत्म होने से पहले मेरठ के हिस्से में आने वाले बचे हुए तीन स्टेशन एक साथ चालू हो जायेंगे, जिसके बाद मेरठ के लोगो का दिल्ली पहुंचना बहुत ज्यादा आसान हो जायेगा।

जुलाई के अंत तक खुल जायेंगे मेरठ के बचे हुए नमो भारत स्टेशन

सबसे पहले आपको बता दे की मेरठ में नमो भारत कॉरिडोर के कुल 4 स्टेशन शामिल है, जिसमें सबसे पहले आता है मेरठ साउथ, जो अभी ऑपरेशन में है। इसके बाद आता है शताब्दी नगर स्टेशन, जो शोप्रिक्स मॉल के पास हैं, इसके बाद अगला स्टेशन सीधा बेगमपुल पर आता हैं, जो मेरठ का पहला और इकलौता अंडरग्राउंड नमो भारत स्टेशन है, बाकि सभी स्टेशन एलिवेटेड हैं। सबसे आखिरी में आता है मोदीपुरम का स्टेशन, जो मेरठ के मोदीपुरम में हैं। इन सभी स्टेशन पर नमो भारत के साथ साथ मेरठ मेट्रो की सुविधा भी आपको मिलेगी।

मेरठ के इन तीन स्टेशन के खुलने के साथ दिल्ली का एक और स्टेशन खुलने की उम्मीद लगायी जा रही है, जिसका नाम है सराय काले खान, अगर यह स्टेशन खुलता है और दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर लगभग सभी स्टेशन ऑपरेशनल हो जायेंगे, इसमें केवल एक स्टेशन बचेगा वो होगा दिल्ली का जंगपुरा, जानकारी के मुताबिक यह स्टेशन अभी शुरुआत में ट्रेन की पार्किंग के लिए यूज़ होगा। हाल ही में NCRTC ने सराय काले खान से लेकर मेरठ के मोदीपुरम तक एक ट्रायल रन किया था, जो बहुत ही सफल रहा था और इसमें नमो भारत ट्रेन ने मात्र 60 मिनट में दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर तय किए था।

इसके लिए अभी NCRTC की तरफ से कोई भी ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया हैं, लेकिन हम बाकि न्यूज़ एजेंसी और स्टेशन की तैयारियों को देख कर उम्मीद लगा सकते हैं की बचे हुए स्टेशन जल्द ही खुलने वाले हैं।

मेरठ का शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन

शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन, मेरठ के शताब्दी नगर (सेक्टर 5, एमडीए) क्षेत्र में स्थित है और इसका स्टेशन कोड A13 है। यह एक एलिवेटेड स्टेशन है जिसकी लंबाई 215 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर और ऊंचाई 15 मीटर है। स्टेशन पर दो एंट्री-एग्जिट गेट और चार प्लेटफार्म उपलब्ध हैं। यहां मेट्रो कनेक्टिविटी और पार्किंग सुविधा दोनों मौजूद हैं, जिससे यात्रियों को सुगम आवागमन में सहायता मिलती है।

स्टेशन का स्वामित्व एनसीआरटीसी (NCRTC) के पास है और इसके जुलाई 2025 में शुरू होने की संभावना है। सराय काले खान की दिशा में अगला स्टेशन ‘मेरठ साउथ’ है, जबकि मोदीपुरम की ओर अगला स्टेशन ‘बेगमपुल’ निर्माणाधीन है। यह स्टेशन मेरठ शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मेरठ का बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन

बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन मेरठ के व्यस्त भारत माता चौक क्षेत्र में स्थित है और इसका स्टेशन कोड A17 है। यह एक भूमिगत स्टेशन है जिसकी गहराई 22 मीटर, लंबाई 246 मीटर और चौड़ाई 24.5 मीटर है। स्टेशन पर चार एंट्री-एग्जिट गेट, सात लिफ्ट और बीस एस्केलेटर यात्रियों की सुविधाओं के लिए उपलब्ध हैं। यह स्टेशन जुलाई 2025 तक खुलने की उम्मीद है और इसका स्वामित्व एनसीआरटीसी (NCRTC) के पास है। शताब्दी नगर और मोदीपुरम, इसके दोनों ओर के स्टेशन निर्माणाधीन हैं। यहां मेट्रो कनेक्टिविटी और पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है, जो इसे मेरठ के प्रमुख स्टेशनों में से एक बनाती है।

मेरठ का मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन

मोदीपुरम रैपिड रेल स्टेशन मेरठ के एनएच 58 पर स्थित एक एलिवेटेड टर्मिनल स्टेशन है, जिसका स्टेशन कोड A21 है। यह स्टेशन एनसीआरटीसी के अंतर्गत आता है और इसके जुलाई 2025 तक शुरू होने की संभावना है। यहां कुल तीन प्लेटफॉर्म, दो एंट्री-एग्जिट द्वार, छह लिफ्ट और आठ एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध होगी। यह स्टेशन न केवल रैपिड रेल सेवाओं का अंतिम स्टेशन होगा, बल्कि यहां मेट्रो कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को शहर के अन्य हिस्सों तक सीधा और तेज़ संपर्क मिलेगा। बेगमपुल स्टेशन इसकी अगली कड़ी है। पार्किंग सुविधा भी यहां उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यह स्टेशन आने-जाने वालों के लिए बेहद सुविधाजनक बन जाएगा।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply