मेरठ में नमो भारत रैपिड ट्रेन के संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। जून में CRS सर्वे के बाद जुलाई के आखिरी में या फिर अगस्त माह की शुरुआत से शहर में ट्रेन दौड़ने की उम्मीद है।
अमर उजाला अख़बार की खबर के अनुसार, मेरठ में नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) के लिए सीआरएस सर्वे (CRS Survey) जून के महीने में पूरा हो जायेगा। इसके साथ ही अगले माह से शहर में दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो (Delhi Meerut Rapid Metro) दौड़ने की उम्मीद है, अभी यह ट्रेन शहर के बाहरी हिस्से में मेरठ साउथ से दिल्ली के लिए चल रही हैं। पहले शताब्दीनगर स्टेशन (Shatabdi Nagar Station Near Shopprix Mall) तक फरवरी माह से संचालन शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। माना जा रहा है कि 20 जून के बाद चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी के निरीक्षण की तैयारी है। उनके निरीक्षण के पंद्रह दिन बाद ही ट्रेन का संचालन संभव है।
9 फरवरी 2025 से शहर में नमो भारत का ट्रायल मेरठ साउथ से शताब्दीनगर तक शुरू हुआ था, जबकि एक मई से मोदीपुरम तक ट्रायल रन चल रहा है और अब मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन भी मीरुत साउथ से मोदीपुरम तक चालू हो चूका हैं। हाल ही में एनसीआरटसी के एमडी ने भी कॉरीडोर का निरीक्षण किया था।
मेरठ में नमो भारत के स्टेशन
मेरठ में नमो भारत के कुल 4 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें पहला मेरठ साउथ, फिर आता हैं शताब्दी नगर, इसके बाद मेरठ का सबसे बड़ा स्टेशन बेगमपुल और आखिर में आता है मोदीपुरम स्टेशन। इन सभी स्टेशन पर नमो भारत के साथ साथ मेरठ मेट्रो का स्टॉप भी आपको इन स्टेशन पर मिलेगा।
मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन- मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन (स्टेशन कोड A10), मेरठ के भूडबराल क्षेत्र में स्थित है और यहां से आप नमो भारत ट्रेन द्वारा दिल्ली तक केवल 40 मिनट में पहुंच सकते हैं। यह स्टेशन 18 अगस्त 2024 से पब्लिक के लिए खोला गया था और भविष्य में यहां से मेरठ मेट्रो और दिल्ली-मेरठ रैपिड मेट्रो दोनों सेवाएं उपलब्ध होंगी। सराय काले खां की दिशा में अगला स्टेशन मोदीनगर नार्थ रैपिड मेट्रो स्टेशन है, जो 8.3 किमी दूर है और वहां पहुंचने में लगभग 5 मिनट 30 सेकंड का समय लगता है। वहीं, मोदीपुरम की दिशा में अगला स्टेशन निर्माणाधीन शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन होगा।
शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन- शताब्दी नगर आरआरटीएस स्टेशन (स्टेशन कोड A13), जो मेरठ में निर्माणाधीन है, दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के सामने और दैनिक जागरण कार्यालय के पास स्थित एक एलिवेटेड स्टेशन है। इसके अप्रैल 2025 के अंत तक खुलने की उम्मीद है। इस स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यात्री दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए इंटरचेंज कर सकेंगे। मेरठ साउथ से चलने के बाद नमो भारत ट्रेन शताब्दी नगर स्टेशन पर रुकेगी। शताब्दी नगर से सराय काले खां की दिशा में अगला स्टेशन मेरठ साउथ होगा, जबकि मोदीपुरम की दिशा में अगला स्टेशन निर्माणाधीन बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन होगा।
बेगमपुल नमो भारत स्टेशन- बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन मेरठ का एकमात्र भूमिगत स्टेशन है और दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दूसरा अंडरग्राउंड स्टेशन भी। इस स्टेशन की खासियत यह है कि यहां यात्रियों को एक ही जगह से नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो, दोनों सेवाओं का लाभ मिलेगा। स्टेशन पर दो ट्रैक तैयार किए गए हैं, जिन पर अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम के जरिए दोनों प्रकार की ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह देश का पहला ऐसा स्टेशन होगा जहां सेमी-हाई स्पीड नमो भारत और मेट्रो ट्रेनें एक ही ट्रैक पर चलती दिखाई देंगी।
मोदीपुरम नमो भारत स्टेशन- मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन (स्टेशन कोड A21), जो वर्तमान में निर्माणाधीन है, मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के किनारे स्थित एक एलिवेटेड स्टेशन है। एनसीआरटीसी के स्वामित्व वाला यह स्टेशन दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर का अंतिम स्टेशन होगा। इसके चालू होने पर यह मेट्रो कनेक्टिविटी के साथ क्षेत्रीय परिवहन को और सुदृढ़ बनाएगा। स्टेशन पर कुल 3 प्लेटफॉर्म, 2 एंट्री-एग्जिट गेट, 6 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां से अगला स्टेशन जंगपुरा की दिशा में बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन होगा।