तैयार हुआ मेरठ का शताब्दी नगर स्टेशन, देखें फोटोज

शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन (Shatabdi Nagar Metro Station) मेरठ मेट्रो का चौथा स्टेशन और मेरठ में नमो भारत (Namo Bharat) का दूसरा स्टेशन है, जो शताब्दी नगर, सेक्टर-5, एमडीए क्षेत्र में स्थित है। इस स्टेशन का कोड A-13 हैं। स्टेशन की लंबाई 215 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर और ऊंचाई 15 मीटर है। यहाँ यात्रियों के लिए दो प्रवेश द्वार और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस स्टेशन पर कुल चार प्लेटफॉर्म हैं, जिनमें से दो प्लेटफॉर्म मेरठ मेट्रो के लिए और दो प्लेटफॉर्म नमो भारत ट्रेन के लिए हैं।

शताब्दी नगर स्टेशन मेरठ – Shatabdi Nagar Station Meerut

शताब्दी नगर स्टेशन (Shatabdi Nagar RRTS Station) की खासियत यह है कि यहां से नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो, दोनों सेवाएँ एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रैक पर संचालित हो रही है — भारत में इस तरह का यह पहला प्रयोग है। इससे शहर के अंदर यात्रियों को रैपिड रेल और मेट्रो दोनों की सुविधा एक साथ मिल रही है। नमो भारत ट्रेन के लिए यह स्टेशन मेरठ साउथ (Meerut South) और बेगमपुल स्टेशनों (Begumpul Station) के बीच स्थित है।

विवरणजानकारी
स्टेशन का नाम
(Bhaiali Metro Station Name)
शताब्दी नगर स्टेशन
(Shatabdi Nagar Station)
स्टेशन कोड क्या हैA13
मेरठ में कहाँ पर हैशॉप्रिक्स मॉल के पास
ट्रैक कैसा हैएलिवेटेड
नमो भारत रुकेगीहाँ
स्टेशन कब शुरू हुआ22 फरवरी 2026
पार्किंग की सुविधा हैहाँ, उपलब्ध है

मेरठ मेट्रो और नमो भारत के लिए तैयार हुआ शताब्दी नगर स्टेशन, देखें फोटोज

शताब्दी नगर स्टेशन तीन स्तरों वाला है — स्ट्रीट लेवल, कॉनकोर्स लेवल और प्लेटफॉर्म लेवल। यहां से यात्रियों को मेरठ शहर के कई प्रमुख इलाकों जैसे ब्रह्मपुरी, रेल विहार (रिठानी), पंचवटी एन्कलेव, सुपरटेक पाम ग्रीन और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों तक सहज पहुँच मिलती है। स्टेशन के संचालन से हापुड़ की दिशा में जाने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलती है। बिजली आपूर्ति के लिए शताब्दी नगर में पावर सबस्टेशन 12 फरवरी को पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। National Capital Region Transport Corporation ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर कुल पाँच सबस्टेशन स्थापित किए हैं, जिनमें शताब्दी नगर मेरठ शहर का पहला पूर्णत: चालू सबस्टेशन है। इस स्टेशन के शुरू होने के साथ ही रैपिड रेल का सफर मेरठ शहर के भीतर तक पहुँच रहा है। अभी हाल ही में हमने मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन का दौरा किया है। नीचे आप स्टेशन की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें देख सकते हैं।

शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के फोटोज – Shatabdi Nagar Metro Station Photos

Photo of author
लेखक
Anand Kumar
आनंद कुमार, मेरठ के एक सक्रिय और समर्पित कंटेंट राइटर हैं, जो शहर और क्षेत्रीय विकास की प्रगति को लगातार लोगों तक पहुँचा रहे हैं। स्थानीय मुद्दों और परिवहन परियोजनाओं पर गहरी पकड़ रखते हुए वे आम पाठकों के लिए जानकारी को सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत करते हैं। आनंद कुमार दो विशेष डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म — meerutmetro.in और namobharattrain.com — का संचालन करते हैं। इन वेबसाइट्स पर वे मेरठ मेट्रो और भारत की सबसे तेज़ रैपिड रेल प्रणाली नमो भारत ट्रेन से जुड़ी सभी ताज़ा ख़बरें, अपडेट्स और उपलब्धियाँ साझा करते हैं। उनका लक्ष्य है कि आम नागरिक न केवल इन परियोजनाओं की प्रगति से जुड़े रहें, बल्कि शहरी ढाँचे और सार्वजनिक परिवहन में हो रहे बदलावों की वास्तविक तस्वीर भी देख सकें। शहरी विकास, इंफ़्रास्ट्रक्चर और परिवहन जैसे गम्भीर विषयों को सरल शब्दों में प्रस्तुत कर पाठकों तक पहुँचाना ही आनंद कुमार की सबसे बड़ी पहचान है।

Leave a Reply