सराय काले खान, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम का हो सकता है उद्धघाटन

मेरठ वालों को दिल्ली से अब ओर भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है, क्योंकि 17 सितंबर के आसपास नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के बचे हुए स्टेशन और दिल्ली में मजनू का टीला-मौजपुर मेट्रो एक्सटेंशन का उद्घाटन होने की संभावना है।

82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में अभी तक 55 किलोमीटर का हिस्सा चालू है, जो न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 11 स्टेशनों को जोड़ता है। बाकी हिस्से का ट्रायल रन पिछले महीने पूरा हो चुका है। फिलहाल नमो भारत ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 15 मिनट है, जो पूरे कॉरिडोर शुरू होने के बाद घटकर 10 मिनट हो जाएगी। दिल्ली में तीन स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से आनंद विहार और न्यू अशोक नगर पहले से चालू हैं, जबकि सराय काले खान जल्द ही एक बड़े ट्रांसपोर्ट हब के रूप में जुड़ जाएगा।

मेरठ में शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम का होगा उद्धघाटन

वही मेरठ में अभी केवल मेरठ साउथ का स्टेशन ऑपरेशनल है, और मेरठ में इसके अलावा तीन और स्टेशन ऐसे हैं, जहाँ पर आपको नमो भारत ट्रेन की सुविधा मिलने वाली हैं। मेरठ के कुल 4 रैपिड मेट्रो के स्टेशन में मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम का स्टेशन शामिल हैं। यहाँ से आप आने वाले समय में नमो भारत ट्रेन के साथ साथ मेरठ मेट्रो की सुविधा भी ले सकते हैं। 

दिल्ली मेरठ आरआरटीएस प्रोजेक्ट मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक हैं, 17 सितम्बर को मोदी जी का जन्मदिन भी है, जिसके बाद पूरी उम्मीद की जा रही है की 17 सितम्बर से नमो भारत ट्रेन दिल्ली से मेरठ सभी स्टेशन पर चलेगी।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

2 thoughts on “सराय काले खान, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम का हो सकता है उद्धघाटन”

Leave a Reply